ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / Bihar News: अरवल में बड़ा हादसा: शादी समारोह में पटना जा रही स्कॉर्पियो...

Bihar News: अरवल में बड़ा हादसा: शादी समारोह में पटना जा रही स्कॉर्पियो नहर में गिरी, 4 लोगों की मौत 3 की हालत गंभीर

28-Nov-2024 09:55 PM

By mritunjay

ARWAL: बिहार के अरवल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। बताया जाता है कि सभी शादी समारोह में जा रहे थे तभी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गयी।


घटना प्रसादी इंग्लिश सोन नहर पुल के पास हुई जहां एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी है वही 3 लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं। बताया जाता है कि चारों मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। इस हादसे में पति -पत्नी समेत बेटी की मौत हो गयी। 


जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो में सवार लोग कामता से पटना जा रहे थे, जहां उन्हें एक शादी समारोह में जाना था। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 


मृतकों की पहचान बोध गया निवासी बाल गोविंद प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र परमानंद कुमार, कमता कलेर की 28 वर्षीया प्रियंका कुमारी, मृतक परमानंद कुमार की 22  वर्षीया पत्नी सोनी कुमारी, उनकी सालभर की बेटी तन्नु कुमारी के रूप में हुई है। वही घायलों की पहचान वंशी निवासी नागेंद्र सिह के 20 वर्षीय बेटे नमनीत कुमार, 30 साल की सविता देवी और 45 वर्षीया बैजन्ती देवी के रूप में हुई है।