ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

Bihar crime news : चावल चोरी के आरोप में मॉब लिंचिंग, युवक की पीट-पीटकर हत्या; 8 फरवरी को थी शादी

बिहार के औरंगाबाद जिले में धान चोरी के आरोप में मॉब लिंचिंग की दर्दनाक घटना सामने आई है। बारुण क्षेत्र में 28 वर्षीय सुमन कुमार की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Bihar crime news : चावल चोरी के आरोप में मॉब लिंचिंग, युवक की पीट-पीटकर हत्या; 8 फरवरी को थी शादी
© AI PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar crime news : बिहार के औरंगाबाद जिले से एक बार फिर मॉब लिंचिंग की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बारुण थाना क्षेत्र में धान चोरी के शक में एक युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला गया। मृतक की पहचान नरारी कला थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी 28 वर्षीय सुमन कुमार के रूप में हुई है। सुमन की शादी आगामी 8 फरवरी को होने वाली थी और घर में इसकी तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।


घटना सिरिस-बरवाडीह के पास नेशनल हाइवे किनारे स्थित एक राइस मिल की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सुमन कुछ लोगों के साथ घर से बाहर गया था। इसी दौरान मिल परिसर में धान चोरी का शोर मचाया गया। आरोप है कि मिल में मौजूद लोगों ने सुमन को पकड़ लिया और बिना पुलिस को सूचना दिए उसे चोर मानकर बंधक बना लिया। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई।


बताया जा रहा है कि पिटाई इतनी निर्मम थी कि सुमन गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे बारुण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को सुमन ने दम तोड़ दिया।


सुमन कुमार परिवार का सबसे छोटा बेटा था और मजदूरी कर अपने घर का खर्च चलाता था। परिजनों के अनुसार, उसकी शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। घर में खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने सब कुछ बदल दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।


घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। आसपास के ग्रामीणों और मिल कर्मचारियों में भय व्याप्त है। लोग खुलकर बोलने से कतरा रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद गुरुवार को उसे परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों की पूरी तस्वीर साफ हो सके।