ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला

Home / news / अरवल और छपरा में गेहूं की फसलों में लगी भीषण आग, किसानों को...

अरवल और छपरा में गेहूं की फसलों में लगी भीषण आग, किसानों को लाखों का नुकसान

04-Apr-2023 10:26 PM

By First Bihar

ARWAL/ CHAPRA: अरवल और छपरा में गेहूं की फसलों में अचानक भीषण आग लग गयी। फसलों में आग लगने से किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। छपरा सदर प्रखंड के लोहारी दलित बस्ती में गेहूं के टाल में लगी भीषण आग सैकड़ों बोझा गेहूं जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है।


इस संबंध में सुखविंदर मांझी ने बताया कि लगभग 1 बीघा का गेहूं की कटनी कर एक जगह  इकट्ठा किया गया था। अगले दिन उसकी दौनी की जानी थी। इसके पूर्व ही बीती रात अचानक आग लग गई। जिसे देखते ही देखते सैकड़ों बोझा गेहूं जलकर खाक हो गया l


वहीं अरवल जिले के  उसरी नीमा, बभई, पान बिगहा के बधार में अचानक आग लग जाने से एक हजार बीघे में लगी  गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है । आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। हवा और अधिक तापमान आग को आगे बढ़ाने में घी का काम कर रहे थे। 


आग की लपटें इतनी तेज थी कि कोई भी उसके नजदीक पहुंचने का साहस नहीं कर पा रहा था। पूरा का पूरा आसमान आग की लपटों और धुआं से भर गया था। आग लगने की जानकारी जैसे ही गांव वालों को हुई गाँव वालों ने तुरंत फायर  बिग्रेड से को दी| 


घटना की जानकारी मिलने के उपरांत फायर बिग्रेड के टीम पहुंच कर आग पर इसी तरह काबू पाया| आग जैसे जैसे विकराल रूप धारण करती जा रही थी, गांववालों की नाराजगी भी बढ़ती जा रही थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेर प्रखंड विकास पदाधिकारी युनिस  सलीम, पुलिसकर्मी सहित फायर ब्रिगेड की गाड़ी घनास्थल पर पहुंची तब कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में लगभग 60 किसानों की  गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है| अगलगी की इस घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।