ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / कोरोना का कहर : देश भर में सेना की भर्ती पर लगी रोक,...

कोरोना का कहर : देश भर में सेना की भर्ती पर लगी रोक, बिहार के गया में आर्मी ने बनाया आइसोलेशन वार्ड

13-Mar-2020 09:01 PM

DELHI : बिहार में कोरोना वायरस के खतरे को रोकने के लिए भारतीय सेना ने बड़ा कदम उठाया है. भारतीय सेना ने गया में 300 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार कर दिया है. वहीं कोरोना के खतरे को देखते हुए देश भर में सेना भर्ती अभियान को रोक दिया गया है.


सेना ने लोगों की मदद के लिए उठाय बड़ा कदम
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए थलसेना ने बड़ा कदम उठाया है. सेना ने देश भर में 6 केंद्र बनाये हैं जहां कोरोना से संक्रमित लोगों को निगरानी में रखा जा सकेगा. सेना के इन 6 कैंपों में 4 हजार लोगों को रखा जा सकेगा.  अभी तक थलसेना की ओर से हरियाणा के मानेसर में एक कैंप चलाया जा रहा था जहां 300 लोगों को रखने की क्षमता थी. लेकिन हर रोज बढ़ती जा रही मरीजों की तादाद को देखते हुए सेना ने कुल 6 केंद्र बनाने का फैसला लिया है.


गया में सेना का 300 बेड का आइसोलेशन वार्ड
सेना की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक बिहार के गया में 300 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार कर दिया गया है. सेना का आइसोलेशन वार्ड हर खतरे से निपटने को तैयार हो चुका है. वैसे देश में भर में अब सेना के 6 आइसोलेशन वार्ड तैयार हैं. बिहार के गया के साथ साथ बंगाल के बिन्नागड़ी और हरियाणा के मानेसर में 300 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है. वहीं, जोधपुर, जैसलमेर और झांसी में बनाये गये आइसोलेशन वार्ड में से हर एक में 1,000 लोगों को अलग रखा जा सकेगा. सेना के सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक हर स्थिति से निपटने की तैयारी की जा रही है. अगर खतरा बढ़ता है तो और भी केंद्र खोले जा सकते हैं.


सेना भर्ती प्रक्रिया स्थगित
उधर कोरोना के बढ़ते खतरे के मद्देनजर देश भर में सेना भर्ती अभियान को स्थगित कर दिया है. भारतीय सेना की ओर से दी गयी जानकारी में कहा गया है कि स्थिति सामान्य होने के बाद सेना में भर्ती की नयी तिथि की घोषणा की जायेगी. फिलहाल सेना भर्ती प्रक्रिया को एक महीने के लिए स्थगित करने का फैसला लिया गया है.


सेना ने अपने कर्मियों के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किये हैं. सैन्य अधिकारियों और सैनिकों की यात्रा पर रोक लगा दी गयी है. बहुत जरूरी होने पर ही सेना के लोग यात्रा कर सकेंगे. सेना ने महत्वपूर्ण काम के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग का सहारा लेने को कहा है. सेना ने अपने लोगों को कोरोना से घबराने के बजाय उससे बचने की सलाह दी है.


इस बीच सेना ने अपने जवानों-अधिकारियों के लिए हिदायतें जारी की हैं. इनमें स्वास्थ्य सुरक्षा पर पर्याप्त ध्यान देने के लिए कहा गया है. सेना ने एक महीने के लिए सभी भर्ती रैलियों को रद्द कर दिया है. नए SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीज़र) के तहत सुबह की परेड के दौरान सभी सैनिकों की स्क्रीनिंग की जाएगी. आवश्यक ड्यूटी के लिए ही यात्रा की अनुमति होगी. साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.