ब्रेकिंग न्यूज़

गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम

आरा में सिर्फ 3 दिन ही खुलेंगी दुकानें, भोजपुर DM ने कई दुकानों और सब्जी मंडी को खोलने का दिया निर्देश, यहां देखें लिस्ट

आरा में सिर्फ 3 दिन ही खुलेंगी दुकानें, भोजपुर DM ने कई दुकानों और सब्जी मंडी को खोलने का दिया निर्देश, यहां देखें लिस्ट

07-May-2020 05:28 PM

ARA : कोरोना संक्रमण की महामारी के बीच भोजपुर डीएम रोशन कुशवाहा ने एक बड़ा निर्णय लिया है. बिहार सरकार की ओर से नई गाइडलाइंस जारी किये जाने के बाद भोजपुर में सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही दुकान और सब्जी मंडी खोलने के निर्देश जारी किये गए हैं. सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के अलावा बाकी के 4 दिन सभी दुकानें बंद रहेंगी.


भोजपुर के डीएम ने यह आदेश जारी किया है कि जिले में कोई भी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मार्केट कॉम्प्लेक्स या शॉपिंग मॉल नहीं खुलेंगे. दुकानदारों और ग्राहकों को मास्क पहनना अनिवार्य है. यानी कि बिना मास्क पहने किसी भी दुकान में एंट्री नहीं मिलेगी. दुकानदार ग्राहकों के उपयोग के लिए साबुन और सेनेटाइजर रखेंगे. काउंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए 2 गज की दुरी बनाकर रखनी होगी. जमीन पर वाइट सर्किल बनाकर निशान लगाए जायेंगे. जिसके दायरे में ग्राहकों को खड़ा रहना होगा. जो नियम का पालन नहीं करेंगे, वैसे दुकानदारों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


जिलाधिकारी ने आगे बताया कि प्रत्येक दुकानदारों को काउंटर और सामग्रियों को अपने स्तर से सेनेटाइज करने का निर्देश जारी किया गया है. सर्दी या खांसी के लक्षण वाले किसी भी काम करने वाले व्यक्ति को काउंटर के पास आने की आने की अनुमति नहीं रहेगी. डीएम ने कन्टेनमेंट जोन में कोई भी दुकान नहीं खोलने के सख्त निर्देश जारी किया है. इच्छानुसार होम डिलीवरी की व्यवस्था भीड़ काम करने के लिए दुकानदार अपने स्तर से कर सकते हैं. सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक दुकान खोलने का निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही गोला थोक सब्जी मंडी को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खोलने का आदेश जारी किया गया है.