ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / आरा में सलमान और करण जौहर का पुतला दहन, सुशांत की मौत के...

आरा में सलमान और करण जौहर का पुतला दहन, सुशांत की मौत के बाद युवाओं में आक्रोश

20-Jun-2020 08:01 PM

ARA : बिहार के रहने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर बिहार के लोगों का गुस्सा अभी तक थमा नहीं है. सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक सुशांत को इंसाफ दिलाने की मांग जोर पकड़ रही है. इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग उठ रही है. शनिवार को आरा में भी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और प्रोडूसर करण जौहर का पुतला फूंका गया.


news image


समाजिक कार्यकर्ता प्रकाश सिंह के नेतृत्व में आरा भोजपुर में युवाओं ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और प्रोडूसर करण जौहर का पुतला दहन किया. इस दौरान युवाओं में काफी आक्रोश दिखा. प्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार से मांग है कि इस मामले की सही से जांच हो. सुशांत के गुनहगारों को सलाखों के पीछे धकेलना है. प्रकाश ने कहा कि बॉलीवुड में भी इसका विरोध हो रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि छह महीनों में सात फिल्में छीन ली गई थीं और बॉलीवुड के प्रभावशाली लोग उन्हें जानबूझकर टार्चर कर रहे थे. इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए.


news image



इस दौरान आक्रोश मार्च में शामिल लोगों ने सलमान खान, करण जौहर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. युवाओं ने सलमान खान और करण जौहर के बैनर की फिल्मों का बहिष्कार करने का एलान किया. इस मौके पर प्रकाश सिंह सहित मंटू सिंह,चंदन तिवारी ,रोहित सिंह बजरंगी,विभु जैन,संजीव सिंह,गोलू श्रीवास्तव,आदित्य सिंह आदि,अमित सिंह,रवीश सिंह, असफाक आलम,रोहित पाठक, चिरंजीवी सिंह,नंदू पाण्डे,विशाल कुमार,रवि कुमार,सोनू पासवान, अजय कुशवाहा,विजय गोड़, गणित साहू,सुशिल कुमार, प्रिंस सोनी,अंकित तिवारी, सौरभ सिंह सहजाद खान आदि लोग सामिल थे.