हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
27-Nov-2019 06:52 PM
By K K Singh
ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां पटना-मंडुआडीह जनशताब्दी एक्सप्रेस का इंजन फेल होने की सूचना मिल रही है. ट्रेन का इंजन फेल होने के कारण यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. जनशताब्दी एक्सप्रेस पटना से मंडुआडीह जा रही थी तभी आरा स्टेशन के होम सिग्नल के पास ट्रेन के इंजन में तकनिकी खराबी आ गई.
ट्रेन नंबर 15126 पटना-मंडुआडीह जनशताब्दी एक्सप्रेस पटना से 05: 15 में अपने निर्धारित समय पर चली थी. महज एक घंटे के भीतर आरा होम सिग्नल पर पहुंचते ही गाड़ी के इंजन में तकनिकी खराबी आ गई. जिसके बाद ट्रेनों को तकरीबन आधा घंटे तक आरा होम सिग्नल पर खड़ा रहना पड़ा. जिसके कारण पटना-पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेंट्रल रुट का अप लाइन में परिचालन बाधित हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक तकनिकी खराबी आने के कारण ड्राइवर ने गाड़ी रोक दिया. जिसके बाद चालक ने आरा स्टेशन मास्टर को इंजन फेल होने की जानकारी दी. सूचना पर रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. फौरन कर्मचारियों ने इंजन में आई तकनीकी खराबी को ठीक किया. जिसके बाद ट्रेन आगे के लिए आरा स्टेशन से रवाना हुई. इस तरह अप मेन लाइन क्लियर होने पर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली.