Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
24-May-2024 02:41 PM
By RAKESH KUMAR
ARA : लोकसभा चुनाव के छठे चरण का प्रचार थमने के बाद अब तमाम दलों ने सातवें और अंतिम चरण के चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बीजेपी के तमाम बड़े नेता तूफानी दौरा कर ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को आरा में पार्टी उम्मीदवार आरके सिंह के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एलान किया कि केंद्र में एनडीए की सरकार बनी तो मुस्लिम आरक्षण को खत्म कर उसे अति पिछड़ों को दे दिया जाएगा।
अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह, जिन्होंने 80 वर्ष की आयु में अंग्रेजों के दांत खट्टे किए थे और अपना हाथ काट कर गंगा में डाल दिया था, मैं उनको प्रणाम करता हूं। पिछले पांच चरण के चुनाव में 310 सीटें एनडीए गठबंधन की झोली में आ चुकी हैं। लालू और राहुल का सूपड़ा साफ हो गया है। बिहार में इस बार घमंडिया गठबंधन का खाता भी नहीं खुलने वाला है।
उन्होंने कहा कि मोदी जी ने तो आपको बना-बनाया मंत्री भेजा है। जिन्होंने बहुत सारी उपलब्धियां हासिल की हैं। नरेंद्र मोदी की सरकार ने सैकड़ों करोड़ की लागत से आरा में विकास के अनेक काम किए हैं।आप अपने सांसद आरके सिंह को विकास के लिए वोट मत दीजिए बल्कि देश को मजबूत करने और देश को घमंडिया गठबंधन से मुक्त करने के लिए वोट दीजिए।
शाह ने कहा कि कश्मीर हमारा है या नहीं है। कांग्रेस वाले और लालू यादव हमें डराते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है। लेकिन हम लोग भाजपा वाले हैं, एटम बम से नहीं डरते हैं। कश्मीर हमारा है, हम उसे लेकर रहेंगे। धारा- 370 को कांग्रेस ने संभाल कर रखा लेकिन मोदी जी से उसे समाप्त कर दिया और देश से आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त कर दिया है।
मुस्लिम आरक्षण का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और लालू प्रसाद ने ममता बनर्जी के सहयोग से पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर डाका डाला है। कर्नाटक में मुसलमानों को धर्म के आधार पर 5 प्रतिशत आरक्षण दे दिया गया लेकिन जबतक नरेंद्र मोदी हैं तबतक दलित, आदिवासी, पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज के आरक्षण को कोई हाथ भी नहीं लगा सकता है। घमंडिया गठबंधन वाले मुस्लिम आरक्षण लाना चाहते हैं। एनडीओ को 400 पार करा दो, हम मुस्लिम का आरक्षण रद्द कर देंगे।