ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / news / अपने ही सरकार के बजट पर सुधाकर सिंह ने उठाये सवाल, कहा-कृषि के...

अपने ही सरकार के बजट पर सुधाकर सिंह ने उठाये सवाल, कहा-कृषि के क्षेत्र में फेल है यह बजट, निराशाजनक बजट को जीरो नंबर दूंगा

28-Feb-2023 03:36 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार सरकार के बजट पर सवाल उठाते हुए राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि यह   जीरो बजट है निराशाजनक बजट है। किसानों को इस बजट में कुछ भी नहीं मिला है। किसान परेशान हैं क्यों कि उन्होंने इस वजह से जो उम्मीद लगा रखी थी वो पूरी नहीं हो सकी। सुधाकर सिंह ने अपने ही सरकार के बजट पर सवाल उठाते कहा कि हम इस बजट को जीरो नंबर देंगे। 


राजद विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि किसानों के लिए यह बजट पूर्णत निराशाजनक है। सरकार से मांग करूंगा कि आने वाले वक्त ने इसकों चर्चा में लाएं। अपने सरकार पर सवाल उठाए जाने पर कहा कि बिहार विधानसभा पार्टियों के लिए नहीं बना यह बिहार की जनता के लिए बना है। पार्टियों की बात सड़क पर होगी। कृषि के क्षेत्र में यह बजट फेल है। बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस राज्य की 75 प्रतिशत आबादी कृषि पर आश्रित है लेकिन कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए जो प्रयास होना चाहिए वो कही भी नहीं दिखा। बजट हतास करने वाला बजट है। सदन के भीतर और पार्टियों का सवाल नहीं है। 


243 सदस्यों का यह सदन है जो स्वतंत्र रुप से विधायिका की बुनियादी सिद्धांत है। यह दलीय व्यवस्था का विषय नहीं है। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता है उसके लिए मंडी कानून की जरूरत है मंडी कानून की चर्चा इस बजट में नहीं है यह निराशाजनक है। ना ही बाजार को विकसित करने की अलग से कोई फंड देने की बात इस बजट में है। कृषि क्षेत्र में यदि नंबर देना होगा तो हम जीरो नंबर देंगे।