राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
14-Aug-2024 01:15 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। चर्चित AK-47 केस में पटना हाई कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस केस में सबूत के अभाव में अनंत सिंह को बरी किया गया है। इस केस में साल 2016 में अनंत सिंह को जेल जाना पड़ा था। पटना से सटे बाढ़ के इलाके में अनंत सिंह को 'छोटे सरकार' के नाम से भी जाना जाता है। इसके बाद अब इस मामले में नीतीश कैबिनेट के मंत्री का भी रिएक्शन आना शुरू हो गया है। इस मामले में नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाने मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कोर्ट हमलोगों से ऊपर है।
बिहार सरकार के मंत्री और जदयू नेता ने कहा कि न्यायालय हम लोगों से ऊपर है और न्यायालय के फैसले को सभी को सम्मान करना चाहिए। किसी को भी न्यायालय के मामले पर हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही न्यायालय के निर्णय पर कोई टिप्पणी नहीं किया जा सकता है। कोर्ट ने जो भी फैसला सुनाया है उसका उस पर आप लोग संतोष कीजिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इसके आगे जो कुछ भी होगा उसपर आपको बाद में जवाब दिया जाएगा। फिलहाल कोर्ट का मामला है तो इसका सम्मान करना चाहिए।
इसके अलावा हम पार्टी के नेता और नीतीश कैबिनेट में मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि न्यायालय का मामला है इस पर मुझे कोई टिप्पणी नहीं करना है। कोर्ट में सब कुछ देखने के बाद ही उनको बरी किया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अनंत सिंह के पाला बदलने पर कहा कि यह उनकी मर्जी थी। इसको इससे जोड़ कर नहीं देखना चाहिए कि इसी बात का अनंत सिंह को गिफ्ट मिला है। यह कोर्ट का मामला है और वह राजनीतिक मामला है। दोनों अलग अलग चीज है।