ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / अमिताभ बच्चन हुए कोरोना पॉजिटिव, नानावती अस्पताल में भर्ती

अमिताभ बच्चन हुए कोरोना पॉजिटिव, नानावती अस्पताल में भर्ती

11-Jul-2020 11:02 PM

MUMBAI :  इस वक्त एक बड़ी खबर मुंबई से सामने आ रही है. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत ख़राब हो गई है. अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया है.


महानायक अमिताभ बच्चन को मुबंई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अमिताभ बच्चन ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि उनकी कोरोना पॉजिटिव आई है. अमिताभ बच्चन ने खुद इस बात की जानकारी दी है. अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, "मुझे कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. हॉस्पिटल में शिफ्ट कर रहे हैं. हॉस्पिटल अथॉरिटीज को सूचित कर रहा है. परिवार और बाकी स्टाफ टेस्ट करवा रहे हैं. जांच के नतीजों का इंतजार है. पिछले 10 दिनों में जो भी मेरे काफी करीब रहे हैं उन सभी से निवेदन है कि अपना टेस्ट करवा लें."  


अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर आ रही खबरों के चलते फैंस भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए है और उनकी सेहत में जल्द सुधार होने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं. अमिताभ बच्चन नानावटी अस्पताल में क्यों भर्ती हुए हैं. अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई हैं. हालांकि डॉक्टर्स बिग बी की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं.


news image


आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने मशहूर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें एडिशन की तैयारियों में जुटे हुए हैं. हालांकि कोरोना वायरस के मद्देनज़र सीनियर सिटीज़न्स को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने काम करने के कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इसमें सीनियर सिटीज़ंस को घर से बाहर निकलकर किसी भी तरह के काम करने की इजाज़त नहीं है. यही वजह है कि बिग बी भी इन दिशा निर्देशों के चलते अपने शो की शूटिंग नहीं कर पा रहे हैं.

 




अमिताभ बच्चन कई फिल्मों में काम कर चुके हैंl वह कौन बनेगा करोड़पति के भी होस्ट हैं. उनकी पिछली फिल्म गुलाबो सिताबो डिजिटल पर रिलीज होनेवाली पहली फिल्म बनी हैं. इस फिल्म में उनके अलावा आयुषमान खुराना की अहम भूमिका थींl इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया था.