गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
02-Oct-2022 11:37 AM
PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 अक्टूबर को एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। एक महीने के भीतर अमित शाह के दूसरी बार बिहार आने पर सियासत तेज हो गई है। उनके दौरे को लेकर विरोधी दल के नेता लागातार निशाना साध रहे हैं। लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने यहां तक कह दिया कि अमित शाह महागठबंधन में शामिल होने के लिए बार-बार बिहार आ रहे हैं। अमित शाह के दौरे को लेकर सीएम नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया आई है। अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर सीएम नीतीश ने कहा है कि कोई कहीं भी जा सकता है, सभी को अधिकार है। कोई कहीं जाना चाहता है उसको क्या कीजिएगा। वहीं प्रशांत किशोर के यात्रा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सबकी अपनी इच्छा है, हमको उससे कोई मतलब नहीं है।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर गांधी मैदान ने आयोजित राजकीय समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत अन्य लोगों ने बापू की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के सवाल पर नीतीश ने कहा कि कोई कहीं भी जा सकता है, सभी को अधिकार है। कोई कहीं जाना चाहता है उसको क्या कीजिएगा। वे आ रहे हैं तो उन्हे यह भी पता चल जाएगा कि हमने जेपी की जो जगह है उसे कितना बढ़िया से बनवाया है।
दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 अक्टूबर को एक बार फिर बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। एक महीने के भीतर अमित शाह के दूसरे दौरे को लेकर एक बार फिर बिहार की राजनीत गरमा गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 अक्टूबर को पटना पहुंचेंगे। पटना पहुंचने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री सारण जाएंगे, जहां वे सिताब दियारा में आयोजित जेपी की जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे छपरा, सीवान और गोपालगंज के किसानों को संबोधित करेंगे। बता दें कि पिछले दिनों अमित शाह के सिमांचल दौरे को लेकर बिहार में खूब सियासत हुई थी। पूर्णिया में जनभावना रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने लालू और नीतीश पर जमकर हमला बोला था।