ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / 55वें साल में शाह ने दिखाया 56 का सीना, खास है बीजेपी अध्यक्ष...

55वें साल में शाह ने दिखाया 56 का सीना, खास है बीजेपी अध्यक्ष का यह जन्मदिन

22-Oct-2019 06:05 AM

PATNA : बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन है। अमित शाह आज अपने जीवन के 56वें साल में प्रवेश कर रहे हैं लेकिन उनके जीवन का 55वां साल ऐसा रहा जिसकी कल्पना खुद उन्होंने भी नहीं की होगी।

अमित शाह ने अपने जीवन के 55वें साल में कुछ ऐसा कर दिखाया कि लोग उन्हें 56 इंच के सीने वाले राजनेता के तौर पर जानने लगे। बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर पहले लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए अभूतपूर्व और चमत्कारिक जीत हासिल करना। लोकसभा चुनाव जीतकर संसद में पहुंचना और उसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री के तौर पर वह कर गुजरना जो आज तक किसी ने नहीं किया। जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म कर देने वाले फैसले को संसद में ना केवल पेश करना बल्कि उसे अपनी रणनीति के जरिए दोनों सदनों से पास करा लेना वाकई किसी चमत्कार से कम नहीं। अमित शाह ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई उपलब्धियां हासिल की हैं लेकिन उनके जीवन का 55वां साल वाकई हर मायने में यादगार रहेगा। 

अपने राजनीतिक सफर में हर दिन नई ऊंचाइयों को हासिल करने वाले अमित शाह आज जहां खड़े हैं वहां उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है। कल तक जो लोग अमित शाह को नरेंद्र मोदी का बनाया हुआ नेता मानते थे आज वह यह कबूलने में नहीं हिचकिचाते कि आने वाले वक्त में शाह मोदी से भी एक कदम आगे निकल जाएंगे।