ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

Home / news / अमित शाह कल बिहार में करेंगे लोकसभा चुनाव प्रचार का श्रीगणेश, श्री हरिमंदिर...

अमित शाह कल बिहार में करेंगे लोकसभा चुनाव प्रचार का श्रीगणेश, श्री हरिमंदिर साहिब में टेकेंगे मत्था

24-Feb-2023 08:13 AM

By First Bihar

PATNA  : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को बिहार में दो सभाओं को संबोधित करेंगे। शाह की पहली सभा वाल्मीकिनगर नगर में होगी। वही, दूसरी सभा दोपहर बाद पटना में स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती पर बापू सभागार में किसान मजदूर समागम होगा। जिसमें वह मुख्य वक्ता होंगे।


मिली जानकारी के मुताबिक़, अमित शाह सबसे पहले बिहार आने पर वाल्मीकिनगर जाएंगे। जहां लौरिया के साहू जन विद्यालय में लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत वो भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वहीं, दोपहर बाद पटना में स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती पर बापू सभागर में किसान-मजदूर समागम होगा, जिसमें शाह मुख्य वक्ता होंगे। इसके बाद वह पटना सिटी जाकर तख्त श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेकेंगे। 


इसके बाद अमित शाह देर शाम को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ की बैठक करेंगे।यहां वो आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति तय करेंगे। इसके साथ ही साथ वो वर्तमान में बिहार की राजनीतिक सन्दर्भों को लेकर भी पार्टी नेताओं से बातचीत करेंगे।  उम्मीद जताई जा रही है कि, अमित शाह अपने इस बैठक में भाजपा के प्रदेश नेतृत्व से यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि उनकी हाल ही जेडीयू से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा से क्या कुछ बातचीत हुई है। 


आपको बताते चलें कि, आमित शाह का पिछले 4 महीनों के भीतर तीसरी बार होगा बिहार दौरा है। इससे पहले वो सीमांचल के किशनगंज और पूर्णिया में 23 और 24 सितंबर 2022 को आए थे। इसके ठीक 20 दिन बाद अमित शाह 12 अक्टूबर को जेपी की जयंती के मौके पर छपरा के सिताब दियारा पहुंचे थे। उसके बाद उनका यह दौरा होने जा रहा है।