ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / AIMIM के सभी विधायक पहुंचे अररिया, RJD नेता के खिलाफ खोला मोर्चा

AIMIM के सभी विधायक पहुंचे अररिया, RJD नेता के खिलाफ खोला मोर्चा

17-Nov-2020 06:33 PM

By tahsin

PURNIA: एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष और अमौर विधायक अख्तरुल ईमान अपने सभी 5 विधायकों को लेकर शाहनावाज के घर पहुंचे. इस दौरान सभी ने अपने विधायक के घर पर हुए हमले की घटना की निंदा की और आरोपी आरजेडी नेता के खिलाफ मोर्चा खोला.  

सभी शाहनावज आलम के परिवार के साथ हुए बदसुलूकी मामले में मुलाकात करने पहुंचे थे. कुछ दिन पहले ही सीमांचल के गांधी के नाम से फेमस पूर्व सांसद तस्लीमुद्दीन के छोटे बेटे के घर बीते दिन हमला हुआ था. जिसका आरोप तस्लीमुद्दीन के बड़े बेटे और आरजेडी प्रत्याशी सरफ़राज़ पर लगा है. इस मामले की जानकारी मिलते ही एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष सभी पार्टी के विधायकों के साथ पहुंचे. साफ शब्दों में कहा कि वो हमारे बड़े भाई हैं और राजनीतिक अखाड़ा बनाकर घर में ही लड़ बैठे हैं. तस्लीमुद्दीन हमारे राजनीतिक गुरु हैं. इसकी उनकी विरासत को इस तरह बर्बाद करने नहीं देंगे. 


जोकीहाट से जीते हैं शाहनावाज

जोकीहाट के एआईएमआईएम विधायक शाहनावाज बिहार विधानसभा में चुनाव जीते हैं. उनके खिलाफ में उनके ही बड़े भाई आरजेडी से खड़े थे, लेकिन वह बुरी तरह से हार गए. उसके बाद शाहनावाज के घर पर हमला हुआ. विधायक, पत्नी और बच्चों की हत्या की धमकी दी गई. जिसका आरोप उनके ही बड़े भाई पर लगा है. जिसको लेकर राजनीति भी तेज हो गई है. दोनों भाईयों की चुनावी लड़ाई अब पारिवारिक लड़ाई हो गई है.