ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / AIMIM के काफिले पर हमला, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 35 समर्थक घायल

AIMIM के काफिले पर हमला, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 35 समर्थक घायल

01-Nov-2020 07:09 PM

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव में रविवार को दूसरे चरण के लिए प्रचार प्रसार थम गया. तीसरे चरण के लिए नेता प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं. चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं के साथ कई अप्रिय घटनाएं हो रही हैं. ताजा मामला किशनगंज जिले का है, जहां असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के काफिले पर हमला हुआ है. इस हमले में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं. लगभग 3 दर्जन समर्थक घायल बताये जा रहे हैं.


मामला किशनगंज जिले के अमौर विधानसभा क्षेत्र का है, जहां AIMIM  की गाड़ियों पर हमला हो गया. इस मामले में AIMIM सांसद इम्तियाज जलील ने अमौर से महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल जलील मस्तान पर आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि तीन गाड़ियों में जबरदस्त तोड़फोड़ की गई है. हमले में AIMIM के करीब 35 कार्यकर्ता घायल भी हो गए हैं. 


सांसद इम्तियाज जलील बताया कि हमले में रॉड, पत्थर और डंडों का इस्तेमाल किया गया है उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में स्थानीय पुलिस का सहयोग नहीं मिला. इसलिए इस मामले पर AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. असदुद्दीन ओवैसी और खुद मैंने पूर्णिया एसपी से बात की है. 


उन्होंने बताया कि दो दिन से अमौर विधानसभा में AIMIM कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं, पहला हमला 30 अक्टूबर को जेडीयू प्रत्याशी सवा जफर के समर्थकों ने किया गया.