लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
20-Jan-2020 07:41 PM
MUZAFFARPUR: कई माह से लाभुकों को राशन नहीं मिल रहा था. इसकी शिकायत लोगों ने विभाग के मंत्री से कर दी. लाभुकों का कार्ड देखने के बाद वह भड़क गए. खाद्य आपूर्ति मंत्री मदन सहनी ने कहा कि 6 से 8 महीने राशन नहीं मिलना घोर अन्याय है. अधिकारियों को कहा कि आपलोग कोई नहीं बचिऐगा.
लोगों से डीलर कहता था सरकार नहीं देती है हर माह अनाज
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड में राशन किरासन वितरण की ग्राउंड रिपोर्ट लेने के लिए पूरे आला अधिकारी के साथ आए थे. सहनी एनएच 57 के सटे बेनीबाद के महादलित टोला पहुंचे. जब टोले में मंत्री ने लोगों से पूछा कि राशन मिलता है तो महिलाओं ने कहा कि सरकार ऊपर से ही नहीं भेजता है तो डीलर कहां से देगा. साल में तीन-चार महीना डीलर घर से बेचारा बुलाकर राशन देता है.
कार्ड किया चेक
सहनी ने लाभुकों से कार्ड मांगा तो दंग रह गये. कार्ड पर पूरा चढ़ा था तो किसी का खाली जब अधिकारी को हड़काया तो पता चला कि सही में डीलर राशन नहीं देता. उल्टे भोली जनता को सरकार द्वारा राशन किरासन सब माह नहीं देने की बात कह मूर्ख बना देता है. सभी जगह लोगों ने यहीं शिकायत की. सहनी ने पूछा कि प्रखंड जिला में शिकायत क्यों नहीं करते लोगों ने कहा साहब दौड़ते दौड़ते थक गये एक कम्पलेन पर डीलर से अफसर ही कुछ टान लेते है. हर जगह साल में कहीं पांच माह तो कहीं 6 माह राशन वितरण की शिकायत मिली शिकायत को देख मंत्री ने कहा की गायघाट में घोर अन्याय हो रहा है. कोई अधिकारी निरीक्षण नहीं करते हैं.