ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / आशिक ने लॉकडाउन में गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, अनलॉक होते ही छोड़कर भाग...

आशिक ने लॉकडाउन में गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, अनलॉक होते ही छोड़कर भाग निकला

14-Nov-2020 02:39 PM

KAIMUR : कैमूर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें प्यार होने के बाद प्रेमी ने प्रेमिका के साथ शादी रचाई फिर फरार हो गया. इधर प्रेमी को खोजते हुए प्रेमिका पश्चिम बंगाल से बिहार के कैमूर जिले तक पहुंच गई और यहां उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. 


मामले के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात एक मजार पर हुई थी. तीन साल से दोनों में फोन पर प्रेम प्रसंग चल रहा था. उसके बाद गुलजार अंसारी पश्चिम बंगाल मिलने पहुंच गया. उसी दौरान देश में कोरोना लॉकडाउन लग गया, तो लड़की के घरवालों ने कोर्ट में दोनों की शादी करा दी. लड़की के घर तीन महीने रहने के बाद लॉकडाउन हटने पर लड़का लड़की को अपने घर लेकर आ गया. लेकिन घरवालों ने लड़की को अपनाने से नकार दिया. लड़का फिर लड़की को लेकर पश्चिम बंगाल चला गया, जहां किराये के मकान में रख कर लड़की को अकेला छोड़कर वहां से भाग गया. 


लड़की पश्चिम बंगाल के पन्नागढ़ की रहने वाली है. जबकि लड़का गुलजार अंसारी भभुआ के दतियाव का रहने वाला है. लड़के के छोड़कर जाने के बाद अब लड़की अपनी मां के साथ पश्चिम बंगाल से कैमूर पहुंचकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है. पीड़िता रोशनी खातून ने बताया कि गुलजार उसे कोलकाता में अकेले छोड़कर फरार हो गया. 15 दिन बीते गये, लेकिन फोन पर बात तक नहीं हो पा रही है. वह अपने पति के साथ रहना चाहती है. इसलिए पुलिस से गुहार लगाने पहुंची है.