ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / आंगनबाड़ी से पढ़कर घर लौट रही बच्ची को पिकअप वैन ने रौंदा, 8...

आंगनबाड़ी से पढ़कर घर लौट रही बच्ची को पिकअप वैन ने रौंदा, 8 साल की छात्रा की मौत के बाद लोगों ने किया हंगामा

06-Apr-2022 05:12 PM

By Sonty Sonam

BANKA: आंगनबाड़ी से पढ़ाई कर घर लौट रही आठ साल की बच्ची को एक बेलगाम पिकअप वैन ने कुचल डाला जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना देवघर-सुल्तानगंज मुख्यमार्ग के जमुआ गांव के पास की है। जहां अनियंत्रित पिकअप वैन ने 8 साल की बच्ची को रौंद डाला जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बताया जाता है कि छात्रा कोमल कुमारी आज सुबह करीब 11 बजे के आस-पास आंगनबाड़ी से पढाई कर घर लौट रही थी तभी बच्ची एक तेज गति से आ रही पिकअप वैन के चपेट में आ गई।


 जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने पिकअप वैन ड्राइवर को पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। लोगों के हंगामे के कारण करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष, बीडीओ और सीओ द्वारा कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।