Bihar News: सूबे के सभी CO आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए.. कर्मचारी पहले से ही स्ट्राइक पर हैं, सारा काम हुआ ठप कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद वायरल हुई दोनों की रोमांटिक तस्वीरें NEET Student Case : मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में देरी पर CBI सख्त, सस्पेंड थानेदार और SDPO से फिर होगी पूछताछ Bihar News : कोसी नदी में नहाने गए 5 दोस्तों में 3 किशोर डूबे, परिजनों में कोहराम Patna Crime News : पटना में बेखौफ हुए अपराधी ! दो बाइक से आए 4 नकाबपोश अपराधियों ने चाय दुकान के पास चलाई तीन गोलियां Bihar Police : अब आसमान से रहेगी अपराधियों पर नजर, बिहार पुलिस के लिए 50 हाई-टेक ड्रोन खरीदेगी सरकार; इतने करोड़ रुपए होंगे खर्च Bihar politics : बिहार को इस दिन मिल सकता है नया CM चेहरा, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया क्लियर; जानिए किसे मिल रही मुख्यमंत्री की कुर्सी Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें
17-Nov-2024 03:01 PM
By First Bihar
DESK : गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ के कपाट बंद होने के बाद अब भगवान बदरी विशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक आज यानी रविवार रात नौ बजकर सात मिनट पर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इस बार 14 लाख 20 हजार से अधिक यात्री भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर चुके हैं।
वहीं, बदरीनाथ धाम के कपाट आज रात्रि नौ बजकर सात मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होना है। बंद होने के उत्सव को यादगार बनाने के लिए मंदिर को रंग-विरंगे फूलों से सजाया गया है। बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की परंपरा के अनुसार रावल अमरनाथ नंबूदरी स्त्री भेष धारण कर माता लक्ष्मी को श्री बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह में विराजमान करते हैं।
बताया जाता है कि पुजारी स्त्री भेष इसलिए धारण करते हैं कि लक्ष्मी जी की सखी के रुप में उन्हें गर्भगृह तक लाया जा सके। मान्यता है कि शीतकाल में बदरीनाथ धाम में देवताओं की ओर से मुख्य अर्चक नारद जी होते हैं। बदरीनाथ जी के कपाट बंद होने की पंच पूजाएं रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट द्वारा संपन्न कराई गईं।
जानकारी हो कि मंदिर बंद करने की एक सप्ताह लंबी प्रक्रिया 13 नवंबर से शुरू हुई, जब श्री गणेश मंदिर के कपाट बंद किए गए। इसके बाद आदि केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद हुए। यह प्रक्रियाएं पंच पूजा का हिस्सा होती हैं, जिसमें पूरे मंदिर परिसर को लंबे शीतकाल के लिए तैयार किया जाता है। शुक्रवार को पंच पूजा के तहत महत्वपूर्ण ‘खताग पूजा’ पूरी हुई। इसके बाद माता लक्ष्मी के मंदिर में कढ़ाई भोग का प्रसाद चढ़ाकर भगवान बद्रीनाथ के गर्भगृह में सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना की गई।
इधर, केदारनाथ के रक्षक देवता भकुंटा भैरवनाथ के कपाट 29 अक्टूबर को बंद कर दिए गए। यह बंद होने की प्रक्रिया दशहरा के आसपास होती है और शीतकाल के दौरान मंदिरों और उनके आसपास के क्षेत्रों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक है। यह मंदिर अगले साल अप्रैल या मई में खुलेंगे और 2025 की तीर्थयात्रा के लिए तैयार होंगे।