ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / आज जारी हो सकता है NEET का रिजल्ट, जानिए बिहार में MBBS की...

आज जारी हो सकता है NEET का रिजल्ट, जानिए बिहार में MBBS की है कितनी सीटें

07-Sep-2022 07:56 AM

DESK : नीट यूजी के रिजल्ट का इंतज़ार आज ख़त्म हो सकता है। इस बार नीट की परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से ली गई है। एनटीए ने घोषणा की है कि नीट रिजल्ट आज यानी सात सितंबर को जारी किया जाएगा। हालांकि इस परीक्षा का आंसर की जारी किया जा चूका है। पिछले साल की बात करें तो सरकारी कॉलेजों में एडमिशन के लिए 599 के आसपास कटऑफ गया था। इसबार 590 से 595 के आसपास होने की संभावना जताई जा रही है। 




आपको बता दें, नीट यूजी की परीक्षा में बिहार से 85726 छात्र शामिल हुए थे। वहीं अगर देशभर से परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की बात करें तो इसमें कुल साढ़े 17 लाख के आसपास परीक्षाथियों ने परीक्षा दी थी। दरअसल, बिहार के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 1150 सीटें हैं। नीट परीक्षा का रिजल्ट आते ही काउंसलिंग शुरू कर दी जाएगी। 




जिन छात्रों के मार्क्स क्वालिफाइंग परसेंटाइल कटऑफ से ज्यादा होंगे वे काउंसलिंग में हिस्सा लेंगे। NTA ने इस बात की घोषणा की है कि नीट यूजी परीक्षा का परिणाम आज जारी किया जाएगा, लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिसियल वेबसाइट से जुड़े रहना होगा ताकि वे अपना रिजल्ट देख सके।