ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / आज दोपहर में होगी बिहार विधानसभा कार्यमंत्रणा समिति की बैठक, सम्राट चौधरी ...

आज दोपहर में होगी बिहार विधानसभा कार्यमंत्रणा समिति की बैठक, सम्राट चौधरी पेश करेंगे बजट

13-Feb-2024 11:09 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत के मौके पर विधानसभा उपाअध्यक्ष ने पक्ष-विपक्ष के सदस्यों से सत्र के सुचारू संचालन में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि इस छोटे से सत्र का जनसमस्याओं के निदान के लिए बेहतर उपयोग किया जा सकता है।


विधानसभा उपाअध्यक्ष ने बजट सत्र के लिए पीठासीन पदाधिकारियों का मनोनयन और कार्यमंत्रणा समिति का गठन किया। स्पीकर ने बताया कि आज सत्र की पहली पाली की समाप्ति के बाद कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी। इसके बाद आज सदन में बिहार का बजट पेश किया जाएगा। यह बजट वित्त विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी के तरफ से पेश किया जाएगा। 


दरअसल, बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आगाज 12 फरवरी से हो चुका है। पहले दिन बिहार की नई एनडीए सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास किया। और आज बजट पेश किया जाएगा। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज अपना पहला बजट पेश करेंगे। क्योंकि वित्त मंत्रालय उन्ही के पास है। और ये उनका पहला बजट होगा। ऐसे में देखना होगा आज सम्राट चौधरी के पिटारे से क्या-क्या निकलेगा। इससे पहले कल आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट सदन में पेश की गई थी।


उधर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 की रिपोर्ट जारी करने के बाद कहा कि हमें अपने संसाधन को बढाना होगा। इसके लिए सभी विभागों को संसाधन बढाने की जरूरत है। बिहार का बजट आकार लगातार बढ रहा है। केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संयुक्त प्रयास से राज्य का तेजी से आर्थिक विकास होगा।