अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
01-Feb-2023 07:27 AM
By First Bihar
DELHI : अर्थव्यवस्था के लिहाज से आज भारत के लिए दिन बेहद अहम है। बुधवार को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करने जा रही हैं। करीब 11 बजे सदन में उनका भाषण शुरू होगा।वित्तमंत्री सीतारमण का यह पांचवा बजट होगा।
मालूम हो कि, संसद का बजट सत्र कल से शुरू हो गया है। इस बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू का अभिभाषण हुआ। इसके बाद केंद्र सरकार के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट पेश की गई। इसमें अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत की जीडीपी विकास दर 6.0 से 6.8 रहेगी।
मालूम हो कि, विपक्षी दलों में से कांग्रेस के तरफ से कल राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान संसद के सेंट्रल हॉल में सोनिया गांधी पहली पंक्ति की अपनी निर्धारित बेंच पर अकेली बैठी हुई नजर आई। हालांकि, सत्र के शुरू होने के पहले ही कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी संसद के बजट सत्र में महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को जोरशोर से उठाएगी। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि पार्टी इन दोनों अहम मुद्दों पर सरकार को घेरेगी।
आपको बताते चलें कि,केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2023-24 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा और दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा। वहीं, इस बार का बजट नरेंद्र मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा। इसके बाद आगामी साल यानि 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है। इसलिए इस साल का बजट बहुत मायने रखता है।