ब्रेकिंग
बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल

Bihar Crime News: भागलपुर में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, लगातार हो रही हत्याओं से सहमें जिले के लोग

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर में हत्याओं का दौर जारी है। अब नवगछिया के तेतरी गांव में साजन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक संदिग्ध हिरासत में। पुलिस जांच हुई तेज।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं और भागलपुर जिला इसकी ताजा मिसाल बन गया है। नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में 7 जुलाई की देर रात तेतरी दुर्गा मंदिर के पास एक बगीचे में गोलीबारी की घटना में साजन कुमार (पिता सुभाष राय, निवासी तेतरी पकरा दोनिया टोला) की हत्या कर दी गई है। यह घटना चिमनी भट्ठा के समीप हुई, जहां साजन कुछ अन्य युवकों के साथ नशा कर रहा था। नशे के दौरान हुए आपसी विवाद में गोलियां चलाई गईं, जिसमें साजन गंभीर रूप से घायल हो गया और नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।


पुलिस के अनुसार साजन कुमार की हत्या नशा करने के दौरान हुए विवाद में हुई। मृतक के पिता सुभाष राय एक ऑटो चालक हैं, उन्होंने बताया कि उनका बेटा कुछ समय से नशे की लत का शिकार था। उन्होंने कहा "साजन को कई बार समझाया, लेकिन कुछ युवक उसे जबरदस्ती नशे में धकेलते थे। सोमवार रात भी वह नशा करने वालों के साथ था, उसी दौरान उसे गोली मार दी गई।" साजन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और उसकी मां व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा और तनाव का माहौल है।


घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया थाना अध्यक्ष रविशंकर अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। नवगछिया SDPO ओमप्रकाश ने अनुमंडलीय अस्पताल में स्थिति का जायजा लिया है और परिजनों से बातचीत की। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को अस्पताल परिसर से हिरासत में लिया, जिस पर मृतक के परिजनों ने हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया। नवगछिया SP ने बताया कि तकनीकी और मानवीय जांच के आधार पर अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। FSL और डॉग स्क्वॉड की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटा रही हैं।