ब्रेकिंग
लिट्टी-समोसा खिलाने के बहाने घर से बुलाकर युवक की हत्या, बदमाशों ने सिर में मारी गोली; चौर में मिला खून से सना शवसाइकिल से जा रहे प्राइवेट शिक्षक को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जामBihar News : अनंत सिंह-नीरज की लड़ाई के बीच ललन सिंह पहुंचे पटना, जेडीयू में विवाद के सवाल पर क्या कहा पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकनलिट्टी-समोसा खिलाने के बहाने घर से बुलाकर युवक की हत्या, बदमाशों ने सिर में मारी गोली; चौर में मिला खून से सना शवसाइकिल से जा रहे प्राइवेट शिक्षक को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जामBihar News : अनंत सिंह-नीरज की लड़ाई के बीच ललन सिंह पहुंचे पटना, जेडीयू में विवाद के सवाल पर क्या कहा पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन

Bihar Politics: ‘सीएम नीतीश पूरी तरह से अलर्ट लेकिन बिहार पुलिस ही लचर है’ गोपाल मंडल ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Bihar Politics: पटना के कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड पर जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने बयान दिया है। उन्होंने हत्या को "आम बात" बताते हुए पुलिस को लचर करार दिया।

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: पटना के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या को लेकर बिहार में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला है। इस बीच जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का बयान सामने आया है, जिसने सियासी हलचल बढ़ा दी है।


भागलपुर जिले के गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सजग और सतर्क हैं, लेकिन वे कहां-कहां जाकर हत्या रोकेंगे? हत्या तो आम बात है। भाई-भाई में भी लड़ाई हो जाती है, लाठी मार दी जाए तो मर जाता है। सरकार क्या कर लेगी?


विधायक मंडल ने बिहार पुलिस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस लचर है। जिस तरह पुलिस को एक्टिव रहना चाहिए, वह नहीं है। गोपाल मंडल पहले भी अपने विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में रह चुके हैं। उनके इस बयान से विपक्ष को सरकार की आलोचना का नया मौका मिल गया है।


बता दें कि गोपाल खेमका की हत्या चार दिन पहले पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में उनके घर के बाहर गोली मारकर की गई थी। इस हत्या का मास्टरमाइंड बिल्डर अशोक शाह निकला, जिसने शूटर उमेश यादव को साढ़े तीन लाख में सुपारी दी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शूटर को हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी राजा उर्फ विकास सोमवार देर रात मालसलामी थाना क्षेत्र में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता