ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

टिक टॉक वीडियो बनाना छात्र को पड़ा महंगा, स्टंट करने के दौरान नदी में डूबकर हुई मौत

26-Jul-2019 01:46 PM

By 9

DARBHANGA: जिले की लाखों की आबादी भीषण बाढ़ से जूझ रही है. कई इलाकों में  तो घरों में पानी घुस चुका है लेकिन कुछ लोगों के लिए यही बाढ़ का पानी कल्पनाओं और मनोरजंन का साधन बना हुआ है. मामला जिले के ग्रामीण इलाकों का है जहां टिक टॉक वीडियो बनाने का क्रेज इतना है कि युवक अपनी जान जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं हट रहे. टिक टॉक में अपना वीडियो शेयर करने के मकसद से युवक पुल के उपर से उफनती नदी में कूद रहे हैं और स्टंट दिखा रहे हैं. इसी तरह का स्टंट दिखाने के चक्कर में एक युवक गहरी नदी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई. अब इस मामले में दरभंगा के जिलाधिकारी ने लोगों से ऐसे स्टंट से बचने की सलाह दी है और कहा है कि स्थानीय प्रशासन लोगों से इस तरीके के वीडियो और सेल्फी लेने से बाज आने अपील करता है जिसके चलते उनकी जान को खतरा हो.