मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
21-Dec-2019 12:21 PM
SAMASTIPUR: समस्तीपुर से बड़ी ख़बर सामने आई है, जहां पुलिस की गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई है. इस घटना में 6 महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई हैं. पूरी घटना सरायरंजन के पतैली गांव के पास की है. वहीं इस हादसे में घायल महिला पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि सरायरंजन से ड्यूटी करके सभी पुलिसकर्मी लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से एक तेज रफ्तार ट्रक आ गया. पुलिस वैन चला रहे ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया तभी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और 6 महिला पुलिसकर्मियों को चोटें आ गईं.
इस पुलिस वाहन में कुल 16 पुलिसकर्मी सवार थे, जिनमें से छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर सरायरंजन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल पुलिसकर्मियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है.