ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी

Home / news / 50 दिनों में PM मोदी का नौवां बिहार दौरा, पटना, बक्सर और काराकाट...

50 दिनों में PM मोदी का नौवां बिहार दौरा, पटना, बक्सर और काराकाट में करेंगे चुनावी जनसभा; निशाने पर होगा I.N.D.I गठबंधन

25-May-2024 08:10 AM

By First Bihar

PATNA : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार के तीन लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वे तीनों लोकसभा क्षेत्र में लोगों से एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगेंगे। पीएम की पहली सभा पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में बिक्रम के कृषि भवन में होगी। पहली सभा 11.30 बजे है।  इस सीट पर बीजेपी के मौजूद सांसद रामकृपाल यादव चुनाव मैदान में हैं। उनका सीधा मुकाबला लालू प्रसाद की बड़ी बेटी और महागठबंधन की उम्मीदवार मीसा भारती से है।


पीएम की दूसरी सभा काराकाट लोकसभा क्षेत्र में डेहरी, सुअरा हवाई अड्डा मैदान में दिन के डेढ़ बजे है।  डेहरी के सुअरा हवाई अड्डा मैदान में वह एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के लिए लोगों से वोट की अपील करेंगे। इस सीट से भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं जबकि महागठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर राजा राम सिंह चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है। तीनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर है।


 वहीं, पीएम की तीसरी सभा बक्सर के अहिरौली में होनी है। जहां वह एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के लिए लोगों से वोट मांगेंगे। महागठबंधन की तरफ से आरजेडी के सुधाकर सिंह चुनाव मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव में पीएम का यह नौवां बिहार दौरा है। इसके पहले पटना में एक रोड शो के अलावा पीएम जमुई, नवादा, गया, पूर्णिया, अररिया, मुंगेर, दरभंगा, हाजीपुर, वैशाली, सारण, महाराजगंज और पूर्वी चम्पारण में चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं।


उधर, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 26 को काराकाट, आरा और नालंदा में सभा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिक्रम प्रखंड के खोरैठा में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शनिवार की सुबह छह बजे से दुल्हिन बाजार से बिक्रम की ओर बड़ी गाड़ियों को नहीं जाने दिया जाएगा। बता दें कि इन तीनों सीटों पर आखिरी चरण में 1 जून को वोटिंग होनी है। आखिरी चरण में बिहार की आठ सीटों पर वोटिंग होगी। आठ सीटों में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद शामिल हैं।