बिहार मौसम अपडेट: ठंड की विदाई, दिन में धूप और रात में फिर ठंड का असर BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश
29-Sep-2019 10:26 AM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 13 अक्टूबर को दूसरी बार निर्वाचित घोषित किए जाएंगे। सीएम नीतीश 4 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
जेडीयू के अंदर संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश स्तर तक संगठन के चुनाव पूरे करा लिए गए हैं और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 27 सितंबर से ही नामांकन पत्र दाखिल किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 4 अक्टूबर तक जारी रहेगी। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद ने उम्मीद जताई है कि नीतीश कुमार 4 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 5 अक्टूबर को नामांकन पत्र की जांच होगी और 6 अक्टूबर नाम वापसी का अंतिम दिन है। 13 अक्टूबर को एक से अधिक नामांकन नहीं होने की स्थिति में नीतीश कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए जाएंगे।
पार्टी ने पहले ही ऐलान कर रखा है कि 19 और 20 अक्टूबर को राजगीर में राष्ट्रीय परिषद की बैठक और जेडीयू का खुला अधिवेशन होगा। लेकिन बिहार की 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उप चुनाव को देखते हुए तारीखों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। आपको बता दें कि इस 21 अक्टूबर को उपचुनाव में मतदान का दिन है लिहाजा राष्ट्रीय परिषद और खुला अधिवेशन की तारीख बदली जा सकती है।