अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका
28-Sep-2022 06:40 PM
DESK: दुर्गा पूजा के मौके पर केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की मीटिंग में केंद्रीय कर्मियों को 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया वहीं मुफ्त अनाज योजना की समय अवधि भी बढ़ाई गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय कर्मियों को 4 फीसदी डीए बढ़ाया गया है। डीए 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया गया है। जुलाई से लेकर दिसंबर 2022 के लिए यह बढ़ोतरी मान्य होगा। कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स को भी इसका लाभ मिलेगा।
अक्टूबर की सैलरी में नए डीए का पूरा पेमेंट किया जाएगा। 3 महीने का सारा एरियर अक्टूबर में ही दिया जाएगा। वहीं गरीबों को दिये जाने वाले मुफ्त अनाज योजना की अवधि भी तीन महीने तक के लिए बढ़ा दी गयी है।