Bihar Budget 2026: आज से शुरू होगा बिहार विधानसभा का बजट सत्र, पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद कल पेश होगा राज्य का बजट Bihar weather : बिहार में ठंड का कहर, घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी, तापमान बढ़ने के संकेत Bihar News: बिहार के इस प्रस्तावित पुल परियोजना के कैंसिल होने से लोगों में भारी नाराजगी, ग्रामीणों ने ऐसे जताया विरोध बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, बेटी के सामने वारदात को दिया अंजाम Bihar Crime News: नाच देखने गए युवक की संदिग्ध मौत, पानी भरे गड्ढे से मिला शव; हत्या की आशंका ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला
11-Jun-2022 08:41 PM
KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले में इन दिनों एक शख़्स की चर्चा खूब हो रही है। होगी भी क्यों नहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर जो छाए हुए है। जी हां हम बात कर रहे है कटिहार के रफीक अदनान की जिसकी उम्र 30 साल और वजन 200 किलो यानी दो क्विंटल है। इलाके के लोग उनके वजन और खाने की खुराक की वजह से जानते हैं। रफीक बुलेट से चलता है इलाके के लोग उन्हें बुलेट वाला जीजा और बिहार का अदनान सामी भी कहते हैं।
रफीक इतना मोटा है कि बुलेट भी उसे देखकर थरथर कांपने लगता है। बता दें कि उसकी खुराक इतनी है कि पहली पत्नी खाना बनाते बनाते परेशान हो जा रही थी। तब रफीक ने दूसरी शादी कर ली ताकि खाना मिलने में कोई दिक्कत ना हो। वह सब कुछ से समझौता कर सकता था लेकिन खाने से समझौता नहीं कर सकता था उसे समय पर खाना मिलता और उसे वह बड़े ही चाव से खाता था। इलाके के लोग भी उसके वजन और खाने की खुराक को देखकर हैरान रहते है।
इलाके के लोगों की यदि बात की जाए तो जब कभी की उनके यहां कोई शादी विवाह या फंक्शन रहता है वे सबकों निमंत्रण देते थे लेकिन रफीक अदनान को न्यौता कभी नहीं देते है। रफीक की खुराक को देखकर लोग ऐसा करते है। रफीक 15 लोगों का खाना अकेले चपत कर जाता है। इसलिए इन्भाइट करने से पहले लोग सौ बार सोचते हैं और फिर फंक्शन तक रफीक से दूरी बनाए रखते है।
रफीक की उम्र 30 साल और वजन 200 किलो है। उसके खुराक के बारे में अब जानते है। रफीक एक दिन में 3 किलो चावल, 4 किलो दूध, 2 किलो मटन, 2 किलो मछली, 100 रोटियां हजम कर जाता है। जब एक बीवी को खाना बनाने में दिक्कत होने लगी तो उसने दूसरी शादी कर ली ताकि खाना मिलने में कोई दिक्कत ना हो सके। अदनान पेशे से अनाज व्यवसायी है। दो पत्नियां है लेकिन एक भी संतान नहीं है।
डॉक्टर के माने तो यह एक तरह की बीमारी है जिसमें लोग अधिक भोजन करते है। ऐसा जांच के बाद ही पूरी तरह सामने आएगा। हारमोनिक्स प्रॉब्लम संतान सुख से वंचित होने का कारण हो सकता है। दरअसल मनसाही प्रखंड क्षेत्र के जयनगर गांव के रफ़ीक को अपने मोटापे की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं।

