ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / 38 के हुए चिराग पासवान, नीतीश को सत्ता से बेदखल करना ही सबसे...

38 के हुए चिराग पासवान, नीतीश को सत्ता से बेदखल करना ही सबसे बड़ा बर्थडे गिफ्ट

31-Oct-2020 08:44 AM

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान का आज जन्मदिन है. चिराग 38 साल के हो गए हैं, लेकिन पहली बार वह अपने पापा रामविलास पासवान के बगैर जन्मदिन पर खालीपन महसूस कर रहे हैं. चिराग पासवान ने आधी रात को रामविलास पासवान का एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें रामविलास पासवान ने चिराग को लेकर अपने दिल की बात से जाहिर की थी.

विधानसभा चुनाव में एनडीए से अलग जाकर चुनाव लड़ रहे चिराग पासवान के लिए मौजूदा वक्त संघर्ष का है. एक तरफ चुनाव के ठीक पहले रामविलास पासवान का निधन और उसके बाद नीतीश को शिकस्त देने की चुनौती ले चुके चिराग जानते हैं कि फिलहाल यह वक्त जश्न का नहीं है. चिराग के लिए सबसे बड़ा बर्थडे गिफ्ट नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करना माना जा रहा है और चिराग इसके लिए जी जान से ताकत से लगाए बैठे हैं.


पिता के गम में चिराग बर्थडे सेलिब्रेट नहीं कर रहे हैं. लेकिन अगर विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी बेहतर परफॉर्मेंस करती है तो वह जश्न मनाएंगे. जन्मदिन के मौके पर चिराग पासवान को उनके पार्टी के नेताओं और करीबियों ने शुभकामनाएं दी हैं. लेकिन चिराग अपना पूरा फोकस चुनाव पर लगाए बैठे हैं. चिराग पासवान आज भी कई विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार करने वाले हैं पहले चरण में लोक जनशक्ति पार्टी के परफॉर्मेंस से उत्साहित हैं और उन्हें लग रहा है कि एलजेपी अपने मिशन में कामयाब होगी.