मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
10-Jul-2022 09:15 PM
By SONU
NAWADA: नवादा के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अबनैया पहाड़ के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक अनियंत्रित ऑटो 30 फीट नीचे गड्ढे में गिर गया। इस हादसे में ऑटो सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। इनमें एक ही हालत नाजुक बनी हुई है। सभी को पीएमसीएच रेफर किया गया है.
सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि ऑटो सवार सभी लोग नवादा के ककोलत जलप्रपात से स्नान करने के बाद पटना लौट रहे थे।
ऑटो सवार सभी लोग पटना सिटी के मारुफगंज के रहने वाले है। दिनभर ककोलत में मस्ती करने के बाद सभी खुशी-खुशी अपने घर लौट रहे थे तभी अबनैया पहाड़ के पास ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क से 30 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी।
इस घटना में ऑटो सवार सात युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बिट्टू कुमार, टूना कुमार, दिलखुश कुमार, नीरज कुमार, बॉबी कुमार, अंशु कुमार एवं अर्जुन कुमार शामिल है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पीएमसीएच रेफर किया गया है।