LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान
03-Feb-2021 01:39 PM
PATNA : राजधानी पटना के चर्चित रूपेश हत्याकांड मामले में पटना पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पटना एयरपोर्ट पर तैनात इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रुपेश सिंह की हत्या के पीछे रोडरेज का मामला बताया जा रहा है. पटना पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी पर यकीन करें तो रोडरेज के मामले को लेकर रूपेश सिंह को सरेशाम गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतारा गया.
पटना के एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने कहा है कि दोपहर दो बजे पुलिस प्रेस कांफ्रेंस कर इस हत्याकांड के मामले में पूरी जानकारी मीडियाकर्मियों को देगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूत्रों की मानें तो बिहार पुलिस के मुख्यालय बेली रोड स्थित सरदार पटेल भवन के सामने रोडरेज को लेकर रुपेश की हत्या की गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार रूपेश हत्याकांड को लेकर जानकारी मिली है कि नवम्बर 2020 में रोडरेज की एक घटना हुई थी.
इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड से बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार गंभीर सवाल खड़े हो रहे थे. आपको बता दें कि 22 दिन पहले 12 जनवरी को पटना एयरपोर्ट से लौटकर अपने घर के बाहर गाड़ी करते ही अपराधियों ने उन्हें ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया था.