दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
12-Jan-2020 05:01 PM
DELHI: जेएनयू को लेकर देश भर में राजनीति हो रही है, लेकिन अब लेफ्ट के गतिविधियों के कारण विवि की पढ़ाई भी बाधित हो रही है. इसका खुलासा एक लेटर से हुआ है. 208 विवि के कुलपतियों ने पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिखा और अपना साइन करते हुए लिखा है कि कैंपस में लेफ्ट विंग के एक्टिविस्ट्स की गतिविधियों के कारण कैंपस में पढ़ाई बाधित हो रही है. यही नहीं आरोप लगाया है कि कैंपस का माहौल भी खराब हो रहा है.
लगाए गंभीर आरोप
कुलपतियों ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने ग्रुप बना लिया है और कम उम्र के छात्रों को वैचारिक रूप से उनको प्रभावित किया जा हा है. ऐसे में ये छात्र पढ़ाई कम और राजनीति अधिक कर रहे हैं. इससे माहौल खराब हो रहा है.
पढ़ाई में डालते हैं बांधा
पत्र में आरोप लगाया गया है कि लेफ्ट सोच रखने वाले छात्र पढ़ाई को बाधित करते हैं. शिक्षा सत्र प्रभावित होता है. इसको लेकर जेएनयू से लेकर जामिया, अलीगढ़ मुस्लिम विवि और जाधवपुर विवि को हवाला दिया गया है. बताया गया है कि यहां पर पढ़ाई में गिरावट आई है. यह सब लेफ्ट के छोटे-छोटे ग्रुप के कारण हुआ है. ये छात्र पढ़ाई के बारे में आगे सोच नहीं पाते हैं और कैंपस की राजनीति में ही उलझे रहते हैं और अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं. लेफ्ट विचारधारा वाले लोग अपनी सोच दूसरे पर थोपना चाहते हैं. जिसके कारण गलत संदेश जा रहा है. कोई भी अपना बात कह नहीं पा रहे है. जिससे देश में गलत संदेश जा रहा है. शिक्षकों के अलावा चिट्ठी लिखने वालों में हरि सिंह गौर यूनिवर्सिटी के कुलपति आरपी तिवारी, दक्षिण बिहार की सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति एचसीएस राठौर, सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के वीसी शिरीष कुलकर्णी भी शामिल हैं.