दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
28-Jun-2020 01:46 PM
PATNA : बिहार के प्रशासनिक महकमे से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. राज्य के 2 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. लघु जल संसाधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात गोपाल मीणा को अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
इसके अलावा निर्वाचन विभाग में ही दूसरे आईएएस अधिकारी की अतिरिक्त तैनाती की गई है. श्रम संसाधन विभाग में श्रम आयुक्त के पद पर तैनात सुश्री रंजीता को अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निर्वाचन विभाग के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. आईएएस सुश्री रंजीता श्रम आयुक्त के अलावे पहले से नियोजन एवं प्रशिक्षण श्रम संसाधन विभाग में निदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही हैं. सरकार ने दोनों आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.
बिहार में जिस तरह से 2 आईएएस अधिकारियों को निर्वाचन विभाग में तैनात किया गया है. वह इस बात का संकेत है कि सरकार अब विधानसभा चुनाव की तरफ कदम आगे बढ़ा रही है. निर्वाचन विभाग में अधिकारियों की कमी के कारण वहां अतिरिक्त आईएएस अधिकारियों की तैनाती की गई है.
