वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले करें ये जरूरी वास्तु उपाय, घर में बढ़ जाएगी सकारात्मक ऊर्जा Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले करें ये जरूरी वास्तु उपाय, घर में बढ़ जाएगी सकारात्मक ऊर्जा सुपौल के पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा
27-May-2021 07:41 AM
PATNA : बिहार सरकार के तमाम दावों के बावजूद राज्य में टीकाकरण अभियान सुचारू तरीके से नहीं चल पा रहा है. राजधानी पटना में आज एक बार फिर 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन नहीं मिल पाएगी. वैक्सीन की उपलब्धता कम होने के कारण बुधवार को भी टीकाकरण नहीं हो पाया था और आज एक बार फिर लोगों को इस मामले में निराशा झेलनी पड़ेगी. शनिवार को राज्य स्वास्थ समिति ने पटना जिले को 50 हजार डोज उपलब्ध कराया था. वैक्सीन की खेप मिलने के बाद रविवार, सोमवार और मंगलवार को वैक्सीनेशन कार्यक्रम चल पाया लेकिन अब टीका उपलब्ध नहीं है.
पटना के प्रशासनिक पदाधिकारियों के मुताबिक गुरुवार को टीका मिलने के बाद अब शुक्रवार को वैक्सीनेशन कार्यक्रम फिर से पटरी पर आ पाएगा. अगर आज पटना को वैक्सीन की नई खेप नहीं मिली तो शुक्रवार को भी टीकाकरण अभियान बंद रहेगा. जिले में हर दिन 20 हजार टीका देने की क्षमता विकसित कर ली गई है. टीका उपलब्ध होने पर संख्या 30 हजार भी हो सकती है लेकिन वैक्सीन की कमी की वजह से इसमें बार-बार रुकावट आ रही है.
बिहार में बुधवार को 65 हजार 112 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन दी गई. इनमें 58 हजार 850 ऐसे लोग थे जिन्होंने वैक्सीन की पहली डोज ली. दूसरी डोस लेने वाले लोगों की संख्या 6 हजार 262 रही. 18 से 44 साल के उम्र वाले 35 हजार 933 लोगों को वैक्सीन लगी. राज्य में अब तक 10 लाख 20 हजार 3447 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है. राज्य सरकार ने अब 'वैक्सीनेशन एक्सप्रेस' के जरिए भी टीकाकरण अभियान को बढ़ाया है. 700 से अधिक टीका एक्सप्रेस बिहार में घूम रही है.