ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब

18 अक्टूबर को आम जनता पार्टी राष्ट्रीय का धरना-प्रदर्शन, निकाय चुनाव में आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

18 अक्टूबर को आम जनता पार्टी राष्ट्रीय का धरना-प्रदर्शन, निकाय चुनाव में आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

09-Oct-2022 03:30 PM

PATNA: नगर निकाय चुनाव में आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी की जा रही है। आम जनता पार्टी राष्ट्रीय ने यह तैयारी कर रखी है। 18 अक्टूबर को बिहार के जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना का आयोजन होगा। पिछड़ा समाज की लड़ाई अब सड़कों पर दिखेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछड़ा समाज को गुमराह करना बंद करें।


आम जनता पार्टी राष्ट्रीय की रविवार को अहम बैठक पटना स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के अध्यक्ष विद्यापति चन्द्रवंशी की अध्यक्षता में आज यह बैठक हुई। बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए इन्होंने कहा कि पिछले दिनों बिहार में हो रहे नगर निकाय चुनाव को पटना हाई कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को अतिपिछड़ा वर्ग का आरक्षण समाप्त कर सामान्य सामान्य सीट करने का निर्देश दिया है। जिससे अतिपिछड़ा वर्ग में आरक्षण को लेकर संशय की स्थिति बन गई है। 


इन्होंने यह भी कहा कि नगर निकाय चुनाव में अतिपिछड़ा वर्ग को जो भी आरक्षण मिला था, उससे अतिपिछड़ा समाज में राजनीतिक चेतना और जागृति आई थी. लेकिन आरक्षण पर लगे प्रतिबंध से पुरे अतिपिछड़ा समाज में आकोश हैं, इसलिए बिहार सरकार को जल्द से जल्द कानूनी प्रक्रिया को पुरा कर अतिपिछड़ा का आरक्षण को बहाल करना चाहिए। 


18 अक्टूबर, 2022 को सम्पूर्ण बिहार के जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना देने निर्णय लिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रवक्ता रवि वात्सायन ने इस मौके पर कहा कि वर्तमान में नगर निकाय चुनाव में अतिपिछड़ा वर्ग का आरक्षण को लेकर जो स्थिति पैदा हुई है, उसके लिए बिहार सरकार पुरी तरह से जिम्मेवार है, इसके लिए इन्होंने बिहार के अतिपिछड़ा समाज को एकजूट होकर संघर्ष करने का अपील किए।


इस बैठक में प्रधान राष्ट्रीय महासचिव मो० परवेज खाँ, बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर, बिहार प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रधान महासचिव, बिहार ब्रम्हानंद चन्द्रवंशी, बिहार प्रदेश महासचिव रणधीर कुमार सिंह, राम किशोर सिंह, अलका वर्मा, बिहार प्रदेश सचिव गणेश बिंद, उदय शंकर चन्द्रवंशी, बिहार के सभी जिलाध्यक्ष सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।