ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

नवजात को लेकर ट्रेन के आगे कूदी महिला की मौके पर मौत, बाल-बाल बची बच्चे की जान

06-Sep-2019 11:56 AM

By 3

DARBHANGA : इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां एक महिला ने अपने नवजात बच्चे के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी, जिसमें महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं नवजात का बाल भी बांका नहीं हुआ, इसे लोग भगवान का चमत्कार बता रहे हैं. बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह संपर्क क्रांति ट्रेन दरभंगा स्टेशन से खुली और मीजीयूम गुमटी के पास जैसे ही पहुंची एक एक महिला नवजात बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूद गई, जिसमें घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई. हालांकि इस दौरान महिला के गोद में रहा नवजात दूर जा गिरा जिससे उसकी जान बच गई. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, ट्रेन 35 मिनट तक रुकी रही. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर रेल पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. दरभंगा से प्रशांत की रिपोर्ट