बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की
08-Dec-2020 03:47 PM
PATNA : सरकार द्वारा किए जा रहे चिकित्सा शिक्षा में बदलाव के विरोध में 11 दिसंबर को देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल रहेगी. इसे लेकर आईएमए ने ऐलान कर दिया है.
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर 11 दिसंबर को देशभर में डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है. हालांकि इस दौरान कोरोना संक्रमण से जुड़ी चिकित्सीय सेवाएं जारी रहेगी. नई दिल्ली स्थित आईएमए भवन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने यह घोषणा करते हुए कहा है कि आर्युवेद चिकित्सकों द्वारा सर्जरी के कानूनी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.
जिसके समर्थन में बिहार में भी 11 दिसबंर को डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे. आइएमए के चिकित्सकों ने आज इसे लेकर विरोध दिवस मनाया और 11 दिसंबर को हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है.
8 दिसंबर को दोपहर 12 से दो बजे तक देश भर में हर जगह डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन. इस दौरान डॉक्टर सफेद एप्रन और स्टेथोस्कोप पहने नजर आए और मिक्सोपैथी के खिलाफ नारे लगाए.