ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / 10वीं के बाद सीधे ग्रेजुएशन में होगा नामांकन, लेकिन लेनी होगी ITI की...

10वीं के बाद सीधे ग्रेजुएशन में होगा नामांकन, लेकिन लेनी होगी ITI की डिग्री

19-Nov-2022 03:27 PM

PATNA  :  बिहार में आटीआई करने वाले छात्र - छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, अब दसवीं करने वाले छात्रों को स्नातक में दाखिला लेना आसान होने वाला है। राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि दसवीं पास आईटीआई करने वाले छात्रों का ग्रेजुएशन में सीधा दाखिला होगा। राजभवन ने इन मांगों पर सहमति जताते हुए आदेश जारी कर दिया है और इसे तत्काल लागू करने को कहा है।


मिली जानकारी के अनुसार, राज्यपाल के प्रधान सचिव आर एल चोंग्थू ने सभी कुलपतियों को पत्र भेजकर ये आदेश दिया है। अबतक बारहवीं पास होने के बाद ही स्नातक में छात्र दाखिला ले पाते थे और सिर्फ दसवीं पास होने पर ग्रेजुएशन में दाखिला नहीं हो पाता था। ऐसे में अब यह लागु होने के उपरांत एकेडमिक करियर को लेकर परेशान छात्रों को काफी राहत मिलेग। इसके साथ ही राज्य में आईटीआई का भी क्रेज काफी हद तक बढ़ेगा।


बताया जा रहा है कि, नए नियम के बाद छात्रों का अनुपात बढ़ेगा तो आईटीआई की डिग्री के भी क्रेज बढ़ेंगे। अब इस आदेश के बाद वैसे छात्रों को ज्यादा फायदा मिलेगा जो कि दसवीं पास करने के बाद आईटीआई कर चुके हैं और ग्रेजुएशन में जिनका दाखिला नहीं हो रहा था। क्योंकि इसे एकेडमिक डिग्री कोर्स की श्रेणी में अब तक नहीं रखा गया था।  लेकिन, अब उनका एडमिशन आसानी से होगा। 


गौरतलब हो कि, श्रम संसाधन विभाग और शिक्षा विभाग ने सहमति दे दी थी और प्रस्ताव को राजभवन भेज दिया गया था। इसके बाद राजभवन में एक्सपर्ट कमिटी ने गहन मंथन के बाद इस पर सहमति दी है और राजभवन ने इसे लागू करने का आदेश दिया है। अब इस नए नियम से सरकारी आईटीआई कॉलेजों के अलावा निजी आईटीआई कॉलेजों में सीटें बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।