ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास में भूमि विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायती के दौरान अंधाधुंध फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

Bihar Crime News
पंचायती के दौरान खूनी खेल
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बड़ी खबर रोहतास से आ रही है, जहां अकोढीगोला थाना क्षेत्र के बेलागढ़ में एक भूमि विवाद के पंचायती के दौरान गोलीबारी हो गई। जिसमें एक युवक की हत्या कर दी गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मृतक की पहचान धर्मपुरा ओपी थाना के कृष्णापुर टोला का निवासी सुनील यादव के 20 वर्षीय जयप्रकाश यादव के रूप में हुई है जबकि सुग्रीव कुमार गोली लगने से घायल हो गया है। घायल सुग्रीव को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद सुग्रीव अस्पताल से फरार हो गया।


बताया जाता है कि बेलागढ़ एक जमीन का विवाद चल रहा है। इस विवाद में अपनी एक रिश्तेदार के यहां वह पंचायत के दौरान चला गया था। जहां दोनों पक्ष में तनातनी के बाद विवाद हो गया। इस विवाद में फायरिंग हो गई। फायरिंग में जयप्रकाश की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।


वहीं सुग्रीव कुमार को सदर अस्पताल लाया गया लेकिन हाथ में गोली लगने से घायल होने के बाद उसका इलाज कराया गया। इलाज के बाद वह अस्पताल से फरार हो गया है। जबकि जयप्रकाश यादव के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पूरा विवाद कहीं न कहीं भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता