ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: AI से बनाया शहीद की पत्नी का फर्जी अश्लील वीडियो, बिहार में दो साइबर अपराधी अरेस्ट

Bihar Crime News: गोपालगंज में हरियाणा पुलिस की छापेमारी में दो साइबर अपराधी पकड़े गए। आरोपियों ने AI टूल्स से शहीद की पत्नी का चेहरा मॉर्फ कर फर्जी अश्लील वीडियो बनाया और यूट्यूब पर वायरल किया था।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल कर अश्लील वीडियो तैयार कर उसे यूट्यूब पर शेयर किया गया। इस मामले में पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 


हैरान करने वाली बात है कि इन आरोपियों ने पहलगाम हमले में शहीद की पत्नी का चेहरा मॉर्फ कर, एक फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। गोपालगंज पहुंची हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से संयुक्त छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 


आरोप है कि इन्होंने एआई टूल्स का दुरुपयोग करते हुए शहीद की पत्नी की तस्वीर को मॉर्फ कर, एक अश्लील वीडियो तैयार किया। इस वीडियो को एक यूट्यूब चैनल पर इन लोगों के द्वारा अपलोड किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये दोनों आरोपी लंबे समय से इस तरह की साइबर गतिविधियों में संलिपित थे और एआई तकनीक का गलत इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर कई फर्जी कंटेंट फैला रहे थे। 


एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि हमने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यूट्यूब चैनल को ट्रैक किया और फिर हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके लैपटॉप, मोबाइल और अन्य डिवाइसेज़ से कई डिजिटल सबूत बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में यह भी पता चला है कि उन्होंने कई और लोगों को टारगेट कर इस तरह के वीडियो बनाए हैं। यूट्यूब से भी उक्त चैनल को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 


Bihar Crime News: AI से बनाया शहीद की पत्नी का फर्जी अश्लील वीडियो, बिहार में दो साइबर अपराधी अरेस्ट

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता