ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार

सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र में बाइक की डिक्की से 3 लाख रुपये चोरी के मामले में पुलिस ने 72 घंटे के भीतर कटिहार जिले से पूरी रकम बरामद कर ली है। हालांकि आरोपी अब भी फरार है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी।

bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहां जिले के पतरघट थाना इलाके से एक बाईक डिक्की से 3 लाख रूपये चोरी मामले में पुलिस ने 72 घंटे मे चोरी हुई रूपये को कटिहार जिले से बरामद कर लिया है। लेकिन आरोपी अब भी फरार है। इस बात की जानकारी सहरसा साईबर डीएसपी अजीत कुमार ने दी। 


साईबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि बीते 4 जुन को अज्ञात बदमाशों ने एक बाईक की डिक्की खोलकर उसमें रखे तीन लाख रूपये की रकम को ले उड़ा था। इस सबंध मे भद्दी निवासी अभिनन्दन केसरी मधेपुरा एचडीएफसी बैंक से तीन लाख रूपये निकालकर अपनी बाईक से घर लौट रहे थे, लेकिन बीच रास्ते मे पतरघट बाजार मे विजय गुप्ता के दुकान के समीप रुक गए। 


इसकी दौरान दो बाईक से आए चार अज्ञात बदमाशों में दो ने उनकी बाईक की समीप खड़े होकर 2 से 3 मिनट में बाईक की डिक्की खोलकर तीन लाख रूपये के चुराकर फरार हो गए। इधर इस घटना की तमाम वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। 


साईबर डीएसपी ने कहा वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान किया। जहां आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गया। जबकि चोरी की गई तीन लाख रुपए की राशि उसके घर से पुलिस बरामद किया गया। फिलहाल घटना में शामिल अपराधकर्मी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी तेज कर दी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता