ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / 101 साल बाद महाशिवरात्रि पर बन रहा अद्भुत संयोग, शुभ मुहुर्त में करें...

101 साल बाद महाशिवरात्रि पर बन रहा अद्भुत संयोग, शुभ मुहुर्त में करें पूजा, पूरी होगी मनोकामना

10-Mar-2021 01:42 PM

DESK : देवों के देव महादेव शिव-शंभू, भोलेनाथ शंकर की अराधना, उपासना का त्योहार महाशिवरात्रि है. ऐसे तो हर माह में शिवरात्रि आता है लेकिन फाल्गुन के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी युक्त चतुर्दशी की शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहते हैं. इस साल 11 मार्च यानि गुरुवार को महाशिवरात्रि मनाी जाएगी और इस साल महाशिवरात्रि पर कई अद्युत संयोग बन रहे हैं. 

इस साल महाशिवरात्रि के दिन शिवयोग, सिद्धियोग और घनिष्ठा नक्षत्र का संयोग बनने से महाशिवरात्रि की महत्ता और बढ़ गई है. इस साल 101 साल बाद महाशिवरात्रि पर यह विशेष संयोग बन रहा है.  बता देंकि पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था और इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है. 

11 मार्च को सुबह 9 बजकर 24 मिनट तक शिव योग रहेगा. उसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा जो 12 मार्च सुबह 8 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. ऐसी मान्यता है कि शिव योग में किए गए सभी मंत्र शुभफलदायक होते हैं. इसके साथ ही रात 9 बजकर 45 मिनट तक घनिष्ठा नक्षत्र रहेगा. 

महाशिवरात्रि के दिन ऐसे करें भगवान शिव की पूजा...
सबसे पहले भगवान शिव को गंगाजल, दूध, घी, शहद और शक्कर के मिश्रण से स्नान कराए. 

इसके बाद  'ऊँ नम: शिवाय' मंत्र का जाप करें

फिर चंदन लगाकर फल-फूल, बेलपत्र, धतूरा, बेर इत्यादि भगवान शिव को अर्पित करें

 शिव पूजा के बाद अग्नि जलाकर तिल, चावल और घी की मिश्रित आहूति देनी चाहिए.

रात की प्रथम प्रहर की पूजा 7.26 मिनट से शुरू होगी. निशिता काल की पूजा का समय रात 12. 59 मिनट से 1.47 मिनट तक रहेगी.

शिवलिंग का पंचोपचार पूजन और रात्रि जागरण विशेष फलदायी होता है. इस दिन भगवान शिव की आराधना कई गुना अधिक फल देती है और सच्चे मन से पूजा करने वाले श्रद्धालु की सारी मनोकामना पूरी होती है.