राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
06-Sep-2024 10:01 AM
By First Bihar
MADHUBANI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों ही हत्या की जा रही है। इस बढ़ते अपराध को लेकर नेता विपक्ष तेजस्वी यादव भी सवाल उठा रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधुबनी में निकल कर सामने आया है। जहां दुकानदार ने 10 रुपए के विवाद में ग्राहक की चाकु मारकर हत्या कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, मधुबनी के कानदार ने 10 रुपए के विवाद में ग्राहक की चाकु मारकर हत्या कर दिया। यह घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के मुरली चौक की है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल घटना की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद मामले की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि, फुलकाही गांव का 20 वर्षीय राहुल कुमार मुरली चौक स्थित राजीव कुमार के नाश्ते की दुकान में नाश्ता किया और 30 रुपए के भुगतान में एक 10 रुपए के नोट को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान दुकानदार राजीव कुमार ने ग्राहक राहुल कुमार के पेट में चाकू मार दिया। चाकू लगने से राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बीते रात्रि 8 बजे के आस पास की है।
उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया और छापेमारी कर राजीव को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, इस घटना को लेकर राजीव कुमार साह ,जारी साह,सुनील साह,घुरन साह और राजकुमार साह सहित 5 लोगों पर थाने प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।