ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / पटना : नंबर प्लेट को लेकर बदल गया नियम, ऐसा करने पर 1...

पटना : नंबर प्लेट को लेकर बदल गया नियम, ऐसा करने पर 1 जुलाई से देना होगा भारी जुर्माना

24-Jun-2020 09:40 AM

PATNA : गाड़ी के नंबर प्लेट को लेकर 1 जुलाई से नया नियम लागू हो जाएगा. अब गाड़ी के नंबर प्लेट या बॉडी पर नाम, पदनाम, जाति आपने लिखाई तो इसके बदले आपको भारी जुर्माना देना पड़ेगा. 

इसे लेकर परिवहन विभाग ने  सख्ती करने का निर्देश सभी जिलों को दिया है. ऐसे वाहनों  चालकों से 2500 रुपये तक का भारी जुर्माना वसूला जाएगा. परिवहन विभाग ने यह क्लियर कर दिया है कि वाहनों के नंबर प्लेट पर नंबर के अतिरिक्त कुछ भी लिखना गैरकानूनी है. 

सभी प्रकार के वाहनों में एच. एस. आर.पी नंबर प्लेट का होना अनिवार्य है. वहीं वाहनों के नंबर प्लेट या बॉडी पर जाति, धर्म, प्रोफेशन, नाम, प्रतीक, फोटो या अन्य किसी चीज को लिख कर वाहन चलाने से अन्य वाहन चालकों का ध्यान बंटता है और दुर्घटना की आशंका अधिक होती है. इसलिए ऐसा करने वालों से फाइन लिया जाएगा.

मोटर वाहन अधिनियम के तहत  नंबर प्लेट पर रोमन, अरेबिक फॉन्ट में ही नंबर लिखवा सकते हैं. नंबर साफ-साफ, स्पष्ट लिखा होना चाहिए, ताकि वह दूर से ही नजर आये. किसी भी दूसरे फॉन्ट में आड़े तिरछे नंबर लिखवाना गैरकानूनी है.