लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
16-Jul-2021 02:40 PM
By PRABHAT SHANKAR
MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है जहां डीआरआई मुजफ्फरपुर और पटना की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ रुपये का गांजा बरामद किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन तस्करों को भी दबोचा है.
कार्रवाई मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थानाक्षेत्र के काजी इंडा टोल प्लाजा के पास हुई. बंगाल नंबर की ट्रक पर एक हजार किलो गांजा लोड कर तीन तस्कर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से समस्तीपुर जा रहे थे. तभी डीआरआई की टीम ने तीन तस्करों को भी दबोच लिया. फिलहाल तीनों से माड़ीपुर स्थित कार्यालय में पूछताछ की जा रही है.
डीआरआई के ऑफिसर ने बताया कि ट्रक आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से समस्तीपुर जा रही थी. डीआरआई ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक की जब तलाशी ली तो 362 बोरी चावल की खेप के बीच 1000 किलो वजन का 99 पैकेट गांजा छिपा मिला. ड्राइवर और उसके साथी ने बताया कि गांजा विशाखापट्टनम में उसके वाहन में छिपा कर रखा गया था और गंतव्य स्थान मुजफ्फरपुर था. मुजफ्फरपुर से निकलने के बाद फिर वहां से आगे जाता. वहीं गिरफ्तार तीनों तस्करों की निशानदेही पर ट्रक मालिक को समस्तीपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है.