दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर
06-May-2025 02:06 PM
By First Bihar
Met Gala 2025: न्यूयॉर्क में आयोजित फैशन के सबसे प्रतिष्ठित शो 'मेट गाला' में जब शाहरुख खान ने कदम रखा, तो हर नजर उन पर ठहर गई। बॉलीवुड के किंग खान ने पहली बार इस मशहूर फैशन इवेंट में हिस्सा लिया और सब्यसाची के डिजाइन किए ब्लैक सूट में शाही अंदाज में नजर आए। चमकती ज्वेलरी, ‘K’ और ‘SRK’ वाले पेंडेंट और टाइगर हेड वाली छड़ी के साथ शाहरुख किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। लेकिन इस शानदार मौके पर एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने सबको चौंका दिया।
वहां मौजूद एक विदेशी मीडिया कर्मी ने शाहरुख से पूछ लिया, “आप कौन हैं?” और किंग खान ने बड़ी सादगी से मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “मैं शाहरुख हूं।” यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वायरल वीडियो में शाहरुख मुस्कुराते हुए पत्रकारों से मिलते हैं। एक पत्रकार उनसे उनका नाम पूछता है, तो शाहरुख बिना किसी नाराजगी के कहते हैं, “हाय, मैं शाहरुख हूं।” फिर वे अपने आउटफिट और डिजाइनर सब्यसाची की तारीफ करते हैं।
वहीं एक दूसरे वीडियो में शाहरुख अपना मशहूर “मैं हूं ना” पोज देते दिखे, जिसे देख वहां मौजूद कई लोगों ने लंबी सांस ली, आखिर इस पोज की बात ही निराली है, यह एक ग्लोबल पोज है जिसे शाहरुख़ का ट्रेडमार्क भी माना जाता है। शाहरुख ने बताया कि यह उनका पहला मेट गाला है और वे इसके लिए काफी नर्वस थे। उन्होंने कहा, “सब्यसाची ने मुझे यहाँ आने के लिए मनाया। मैं शर्मीला हूँ, लेकिन अपने बच्चों की खुशी के लिए आया।” उनकी यह सादगी हर किसी का दिल जीत रही है।
शाहरुख के फैंस इस बात से हैरान हैं कि दुनिया के सबसे बड़े सितारों में से एक को विदेशी मीडिया पहचान नहीं पाई। सोशल मीडिया पर फैंस ने लिखा, “2025 में मेट गाला कवर कर रहे हो और शाहरुख खान को नहीं जानते?” एक अन्य फैन ने कहा, “शाहरुख ने जिस सादगी से जवाब दिया, वही तो उन्हें किंग खान बनाता है।” आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाहरुख पहले भारतीय पुरुष अभिनेता हैं, जिन्होंने मेट गाला में हिस्सा लिया। उन्होंने न सिर्फ भारत का नाम रोशन किया, बल्कि अपनी विनम्रता से पूरी दुनिया का दिल भी जीता।