बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
16-Jan-2025 01:47 PM
By First Bihar
SAIF ALI KHAN HEALTH UPDATE: एक्टर सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल के ICU में रखा गया है। एक्टर की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम ने सैफ अली खान की सर्जरी कर दी है। सैफ अली खान की बॉडी पर 6 घाव हैं।
लीलावती अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. नितिन डांगे ने सैफ की सर्जरी की है। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने बताया है कि सैफ की हड्डी में 2.5 इंच चाकू का टुकड़ा फंसा था, जिसे सर्जरी करके बाहर निकाल दिया गया है। डॉक्टर्स ने बताया कि सैफ के शरीर पर 6 घाव हैं। लेकिन फिलहाल राहत की बात ये है कि सैफ अली खान खतरे से बाहर हैं।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, बीती रात एक अनजान शख्स पहले तो उनके घर में घुसा। फिर वहां मौजूद नौकरानी से बहसबाजी करने लगा। दोनों के बीच हो रही बहस में सैफ अली खान उतरे। उन्होंने शख्स को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन वो एक्टर के समझाने पर भड़क गया और गुस्से में सैफ पर चाकू से हमला कर दिया।